फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health and wellness centre

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर अभी नहीं शुरू हुई ओपीडी

Wed, 01 Jun 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
health and wellness centre
हेल्थ वेलनेस सेंटर पर नही शुरू हुआ ओपीडी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर अभी नहीं शुरू हुई ओपीडी
विज्ञापन

- कोविड टीकाकरण में कम्यूनिटी हेल्थ अधिकारियों को लगा दी गई थी ड्यूटी
- मूल तैनाती स्थल पर भेजने का निर्देश पर नहीं हो रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गैर संचारी रोगों की जांच और उपचार के लिए जिले में स्थापित 93 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर अब भी ओपीडी संचालित नहीं हो रही है। कोविड काल के समय में ओपीडी बंद कर दी गई थी। इसके साथ ही कम्यूनिटी हेल्थ अधिकारियों की ड्यूटी कोविड टीकाकरण में लगा दी गई थी, अब जबकि कोविड के मामले नहीं आ रहे हैं तो शासन ने इन सेंटर्स पर ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में अब भी ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है।
हेल्थ एंड वेलनेस सेेंटर स्थापित करने के पीछे शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक सामान्य बीमारियों की जांच एवं दवा उपलब्ध कराने के साथ ही गैर संचारी रोग जिसमें शुगर, उच्च रक्त चाप, मुख, गर्भाशय एवं स्तन कैंसर आदि की जांच हो सके। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ न हो, यह भी सुनिश्चित कराया जाना था। साथ ही इन केंद्रों पर योग से लोगों को निरोगी बनाने के तरीके बताए जाने थे। इसके लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ अधिकारियों की तैनाती की गई। कोविड महामारी का दौर शुरू हुआ तो यहां पर ओपीडी बंद कर दी गई, लेकिन अब तक ओपीडी शुरू नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सही ढंग से स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कोट
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सक्रिय करने के लिए शासन से निर्देश मिला है। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
- संजीव कुमार सिंह, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को सक्रिय करने के लिए सभी अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि सेंटर्स पर कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों को तैनात किया जाए, ताकि ओपीडी शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोहन झा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed