फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hanging wires and bad roads became the identity of the ward.

Sant Kabir Nagar News: लटकते तार और बदहाल सड़कें बने वार्ड की पहचान

Mon, 19 Aug 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Hanging wires and bad roads became the identity of the ward.
- बगहिया पश्चिमी में समस्याओं की भरमार, शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बगहिया पश्चिमी में समस्याओं की भरमार है। यहां की बदहाल सड़कें और बजबजाती नालियां लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। नगर निकाय चुनाव हुए एक साल से अधिक बीत रहा है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद के बगहिया पश्चिमी की आबादी करीब 3000 है। मोहल्ले में जाने वाला मार्ग जगह-जगह टूट गया है। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मोहल्ले से जुड़े अन्य मार्ग भी काफी जर्जर हो चुके हैं। नई बसी कालोनी में तो कहीं पर भी विकास कार्य नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले में पेयजल का इंतजाम नहीं हो सका है, जिससे लोगों को हैंडपंपों के पानी के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। कुछ लोग डिब्बा बंद पानी मंगा रहे है, जिस पर उन्हें प्रति डिब्बा करीब 600 रुपये खर्च करना पड़ता है। मोहल्ले में नालियां जाम पड़ी हुई है। बजबजाती नालियों से उठती गंदगी के कारण लोगों की समस्या बढ़ गई है। यही नहीं लोग कूड़ा-कचरा भी नालियों में ही फेंक दे रहे हैं। क्षेत्र में कई जगह अब भी बांस- बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण हल्की हवा चलने पर लोकल फाल्ट की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग
बगहिया पश्चिमी वार्ड में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण नालियां जाम पड़ी हुई है। नालियों से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई हैं।
- प्रदीप कुमार, निवासी, बगहिया पश्चिमी

मोहल्ले में नए बसे कालोनी में बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। पेयजल का भी इंजाम नहीं है। बदहाल सड़कें भी परेशानी बढ़ा रही है। पालिका प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

भगत, निवासी, बगहिया पश्चिमी

बगहिया पश्चिमी मोहल्ले में जल्द ही विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। नालियों की सफाई के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed