Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hanging confirmed in death of NEET aspirant

Sant Kabir Nagar News: नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत में हैंगिंग की पुष्टि

Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hanging confirmed in death of NEET aspirant
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मगहर चौकी क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव की दलित बस्ती में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा आकांक्षा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार को उसका शव घर के कमरे में मिला था। छात्रा मंगलवार शाम को कमरे में गई थी और इसके बाद बाहर नहीं निकली थी। करीब दो दिन बाद शव मिलने और उससे दुर्गंध उठने के कारण घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आकांक्षा पुत्री ज्ञान प्रकाश ने खलीलाबाद शहर के एक निजी स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से नीट की तैयारी कर रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार, आकांक्षा का घर में अलग कमरा था। वह ज्यादातर समय कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। खाने-पीने या किसी जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलती थी।
विज्ञापन

छात्रा की मां यशोदा देवी के मुताबिक, मंगलवार शाम को आकांक्षा ने किसी काम के लिए पैसे मांगे थे। घरवालों ने कुछ समय बाद पैसे देने की बात कही तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। रात में भोजन के समय परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोगों ने समझा कि वह पढ़ाई कर रही होगी। इसलिए उन्होंने दोबारा दरवाजा खुलवाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, बुधवार सुबह घर के सदस्य अपने काम से बाहर चले गए। उन्हें लगा कि आकांक्षा रोज की तरह अपनी जरूरतों के लिए कमरे से बाहर निकली होगी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जब कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। वहां आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। शव से दुर्गंध उठ रही थी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

--------
पिता बंगलूरू में करते हैं नौकरी
आकांक्षा के पिता ज्ञान प्रकाश बंगलूरू में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर उसकी मां यशोदा देवी, दादा-दादी, बुआ, बड़ा भाई और बहनें रहती हैं। सभी एक ही मकान में रहते हैं। परिवार के लोगों के अनुसार, आकांक्षा का अधिकांश समय कमरे में पढ़ाई करते हुए ही बीतता था। छात्रा के कमरे में जाने के बाद लंबे समय तक बाहर नहीं निकलने, शव मिलने और पुलिस को सूचना दिए जाने के समय को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इन परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब पुलिस की जांच से ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed