Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guruji provided the details of the relatives.

Sant Kabir Nagar News: गुरुजी ने सौंपे रिश्तेदारों के ब्योरे

Mon, 16 Nov 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Guruji provided the details of the relatives.
सेमरियावां। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत परिषदीय शिक्षकों को अब अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ रिश्तेदारी और नातेदारी का भी पूरा ब्योरा देना पड़ा है। न्यायालय के आदेश पर चल रही अभिलेखों की जांच के तहत शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर यह जानकारी मांगी गई थी कि उनके परिवार या रिश्तेदारी में कोई व्यक्ति बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा उससे उच्च पद पर तैनात तो नहीं है। इसमें वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों के साथ पूर्व में तैनात रहे और सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारियों का विवरण भी शामिल है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से इसके लिए निर्धारित प्रारूप जारी किया गया था। इसमें शिक्षकों को संबंधित शिक्षाधिकारी का नाम, उससे अपना रिश्ता और उसकी तैनाती वाले जिले का स्पष्ट उल्लेख करना था। खास बात यह है कि यह जानकारी केवल नजदीकी पारिवारिक संबंधों तक सीमित नहीं रखी गई थी। पति-पत्नी, पिता-पुत्र, पुत्री, दामाद, पुत्रवधू, सास-ससुर, साला, बहनोई, साली और ननद के अलावा चाचा, मामा तथा चचेरे, ममेरे, फुफेरे और मौसेरे भाई-बहनों का भी विवरण मांगा गया था।
विज्ञापन

शर्त यह थी कि इनमें से कोई बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर या उससे उच्च पद पर कार्यरत रहा हो तो उसकी जानकारी देनी होगी। वहीं, शिक्षकों से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक तक के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का विवरण भी मांगा गया है। इसके साथ बीएड, बीटीसी, टीईटी और सीटीईटी से संबंधित प्रमाणपत्रों की जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी अभिलेखों का सत्यापन कराया जाना है। शिक्षकों की ओर से मांगी गई जानकारी और अभिलेख जमा कर दिए गए हैं। विभाग के कुछ शिक्षकों का कहना है कि जांच को और व्यापक बनाया जाना चाहिए। शिक्षकों के साथ विभाग में कार्यरत लिपिकों और उनके रिश्तेदारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर परिजनों एवं रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने में भूमिका निभाई है। ऐसे में सेवारत और सेवानिवृत्त लिपिकों के परिजनों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की भी जांच होनी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बन सके।
-----------

कोर्ट के आदेश पर हो रही विस्तृत जांच

दरअसल, न्यायालय के आदेश पर परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। इसके लिए सभी शिक्षकों के अभिलेख तलब किए गए हैं। माना जा रहा है कि जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और किसी भी तरह के प्रभाव अथवा पक्षपात की आशंका को दूर करने के लिए शिक्षकों से उनके उच्च पदस्थ रिश्तेदारों की जानकारी अलग से मांगी गई है। इससे यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि अभिलेखों की जांच के दौरान किसी शिक्षक का किसी संबंधित अधिकारी से पारिवारिक या नातेदारी का संबंध तो नहीं है।

----------------
न्यायालय के आदेश के क्रम में शिक्षकों से शपथ पत्र के साथ शैक्षिक अभिलेखों का विवरण एकत्र किया गया है। मांगी गई जानकारी और अभिलेख शिक्षकों की ओर से उपलब्ध करा दिए गए हैं।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed