फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Goods burnt to ashes due to fire in the roof

Sant Kabir Nagar News: छप्पर में आग लगने से सामान जलकर राख

Mon, 10 Nov 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt to ashes due to fire in the roof
तिनहरी माफी गांव में झोपड़ी में लगी आग से जला सामान-संवाद
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के तिनहरी माफी गांव में शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे छप्पर में आग लग जाने के कारण उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र के तिनहरी माफी गांव निवासी जगजीवन पुत्र दुखराज की पत्नी मीना देवी प्रतिदिन की तरह खाना बनाकर और खाकर सोने जा रही थी। इस दौरान छप्पर से धुआं उठता देख शोर मचाया। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान उसमें रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज तथा बिस्तर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि आग की सूचना पर छप्पर में मौजूद लोग बाहर निकल गए थे। पीड़ित महिला मीना देवी का पति जगजीवन दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है तथा घटना के समय वह घर पर नहीं थे। सूचना पाकर मौके पर हल्का लेखपाल दुर्गेश गौड़ ने नुकसान का आंकलन किया तथा उच्चाधिकारियों को सूचित कर मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अज्ञात कारणों से लगी आग, गन्ने की फसल जली
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन


गौरा खुर्द गांव निवासी मो अकरम के खेत में गन्ना फसल में रविवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने सीमित संसाधन से घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। अकरम ने बताया कि आग से उसका दो बिस्वा गन्ना जल गया है। आग लगने के कारण ज्ञात हो नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed