फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   give gyapan to ado

मनरेगा मजदूर संघ ने एडीओ को सौंपा मांग पत्र

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
give gyapan to ado
सेमरियावां ब्लाक परिसर में मनरेगा मजदूर संघ पदाधिकारियों ने बैठक ने की।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मनरेगा मजदूर संघ ने एडीओ को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

- बैठक में मनरेगा कानून के आधार पर काम की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के परिसर में मनरेगा मजदूर संघ की बैठक हुई। इस दौरान मनरेगा कानून के आधार पर कार्यक्रम अधिकारी सेमरियावां से संयुक्त रूप से काम की मांग की गई। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी को सौंपा।

मनरेगा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि मनरेगा मजदूर संगठन की पांच मांग है। जिसमें मनरेगा श्रमिकों को वर्ष भर में 200 दिन कार्य दिए जाए। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी प्रतिदिन की 400 रुपये की जाए और मनरेगा मजदूर संघ को क्रियान्वयन निकाय के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्य गारंटी परिषद का गठन किया जाए एवं मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि के रूप में रखने तथा मनरेगा श्रमिकों को निश्चित अवधि में काम न मिलने पर नियमानुसार साप्ताहिक भत्ता दिया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद, श्रमिक राष्ट्रीय सचिव रेवती रमण, पूर्वांचल प्रभारी ईश्वर देव, हेमराज, महेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed