फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl's dead body found hanging on a tree

Sant Kabir Nagar News: पेड़ पर फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश

Mon, 17 Jul 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging on a tree
मृतक रेशमा।
- बेलहर क्षेत्र के गनवरिया गांव का मामला
विज्ञापन

- बेटी के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पाए परिजन
- पांच बहनों और भाईयों में दूसरे नंबर की थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के गनवरिया गांव में सोमवार की सुबह आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे किशोरी की लाश लटकती मिली। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन किशोरी के आत्मघाती कदम उठाए जाने का स्पष्ट कारण पुलिस को नहीं बता पाए। लेकिन इतना बताया कि किशोरी किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी।

गनवरिया गांव निवासी सुग्रीव ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी रेशमा कक्षा नौंवी में पढ़ती थी। बेटी रविवार की देर शाम भोजन करके दादी के पास सोई थी। रात में बेटी कब घर से निकल गई किसी को जानकारी नहीं हो पाई। सोमवार की सुबह गांव के अर्जुन लोधी के खेत में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती हाल में बेटी की लाश मिली। बेटी ने आखिर क्यों आत्मघाती कदम उठा लिया यह पता नहीं चल पाया है। सुग्रीव की पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। बेटी रेशमा दूसरे नंबर की थी। घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसओ राम अशीष यादव आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसओ राम अशीष यादव ने बताया कि किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। परिजन सिर्फ इतना बता रहे हैं कि किशोरी मोबाइल पर किसी युवक से बातचीत करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट---
पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। किशोरी की आत्मघाती कदम उठाने की वजह परिजन नहीं बता पाए। पुलिस सुसाइड करने की वजह की जानकारी जुटा रही है। वैसे किसी युवक से किशोरी बातचीत करती थी। ऐसा परिजनों ने बताश है। किशोरी की मोबाइल की काॅल डिटेल से जानकारी जुटाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी। वैसी कार्रवाई आगे की जाएगी।
-संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed