{"_id":"68a0c3fe4532b4e07c05f7eb","slug":"girls-can-defend-themselves-with-pen-pencil-and-hair-pin-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137040-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्राएं पेन, पेंसिल और हेयर पिन से कर सकेंगी आत्मरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्राएं पेन, पेंसिल और हेयर पिन से कर सकेंगी आत्मरक्षा
Sat, 16 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अब छात्राएं पेन, पेंसिल और हेयर पिन, क्लचर और कंघी से शोहदों को सबक सिखा सकेंगे मनचलों को सबक सिखाकर अपना बचाव करेंगी।
जिले के 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाया जाएगा। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में प्रशिक्षक रखे जाएंगे, ताकि वह खुद की सुरक्षा के लिए तैयार हो सकें।
जिले में 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ ही मार्शल आर्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही न हो इसके लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। समिति में अध्यक्ष डीएम और सचिव डीआईओएस होंगे। प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। प्रशिक्षण की प्रतिदिन अवधि 40 मिनट की होगी।
पंच, मुक्का मारने का तरीका, किक और पैर से प्रहार करना भी सिखाया जाएगा अधिकारियों की मानें तो छात्राओं को जूडो कराटे आदि की ट्रेनिंग देकर पास में मौजूद संसाधन पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, स्प्रे आदि का बेहतर उपयोग कर आत्मरक्षा के गुरु बताए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही पंच और मुक्का मारने का तरीका, किक और पैर से प्रहार करना, थ्रो फेंकने के प्रकार और तरीके, लुढ़कने का व्यायाम करना, पछाड़ और गिराने का तरीका सिखाया जाएगा।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ ही मार्शल आर्ट के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। विद्यालयों में प्रशिक्षकों को तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है।