फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghaghra river ready to cut 35 houses

35 घरों के करीब कटान करते हुए पहुंची घाघरा नदी

Sat, 02 Jul 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ghaghra river ready to cut 35 houses
गायघाट दक्षिणी गांव के पास कटान करती घाघरा नदी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
35 घरों के करीब कटान करते हुए पहुंची घाघरा नदी
विज्ञापन

तेजी के साथ बढ़ते हुए एमबीडी बांध के करीब पहुंचा घाघरा नदी का पानी
तुर्कवलिया नायक के पास चल रहा बांध का पिचिंग कार्य रुका
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी ने कटान तेज कर दी है। नदी का पानी बढ़ने के कारण तुर्कवलिया नायक के पास चल रहे बांध के पिचिंग का कार्य ठप हो गया है। उधर, गायघाट दक्षिणी गांव के पास कटान करके नदी ने 35 लोगों के मकान को अपनी जद में ले लिया है। नदी की कटान और बढ़ते हुए जलस्तर को देखकर लोग भयभीत हैं। चपरा पूर्वी के पास भी कटान तेज हो गई है।

घाघरा नदी एक सप्ताह से गायघाट दक्षिणी गांव के पास धीरे-धीरे कटान कर रही थी। शुक्रवार को देर शाम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू होने के साथ कटान भी तेज हो गई। नदी कटान करते हुए राम दरस, रामजीत, राजेश्वर के मकान को अपने में समाहित करते हुए वहां पहुंच गई, जहां 35 लोग आशियाना बना कर निवास करते हैं। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि श्याम देव, बुधराम, रामचंद्र, योगेश समेत 35 लोगों के मकान के पास कटान करती हुई नदी पहुंच गई है। चार से पांच मीटर कटान और हुई तो 35 मकान नदी की धारा में विलीन हो जाएंगे। इधर, नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने के कारण बिड़हर घाट पर नदी की धारा उत्तर की दिशा में मुड़ गई है। इससे दो माह से नदी की धारा को मोड़ने के लिए किए जा रहे कार्य से कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ते हुए चपरा पूर्वी और तुर्कवलिया नायक गांव के समीप एमबीडी बांध के करीब पहुंचने वाला है। इससे एमबीडी बांध पर संभावित खतरे को देखकर स्थानीय लोग भयभीत होने लगे हैं। एमबीडी बांध की मजबूती के लिए तुर्कवालिया नायक के पास 300 मीटर लंबाई में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बांध का पिचिंग कार्य और ठोकर बनाने का कार्य चल रहा था। नदी का पानी पहुंच जाने के कारण यह कार्य भी शनिवार को बंद कर देना पड़ा। चपरा पूर्वी गांव के पास भी नदी ने कटान तेज कर दी है। इससे केवटहिया टोला के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। यहां पर कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग बोरी लगाने का काम कर रहा है, लेकिन कटान के आगे बोरी कहीं पर भी रुक नहीं पा रही है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी धीरे-धीरे कटान भी कर रही है, लेकिन नदी के बढ़ते पानी और कटान से बांध को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed