फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Get the pending cases resolved on Nivesh Mitra portal: ADM

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का कराएं निस्तारण : एडीएम

Sat, 27 Jan 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Get the pending cases resolved on Nivesh Mitra portal: ADM
- जिला उद्योग बंधु समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को जिला उद्योग बंधु व जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की सूची विभागवार प्रस्तुत किया। जिस पर एडीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एमओयू व जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने औद्योगिक क्षेत्र के पार्क में अनाधिकृत रूप से अज्ञात लोगों शवों के दफनाए जाने के संबंध में समिति को प्रकरण से अवगत कराया। जिस पर एडीएम ने नगरपालिका व यूपीसीडा को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने यूपीसीडा को निर्देशित किया कि पार्क के समीप एक बोर्ड लगा दिया जाए। बैठक में उद्यमी राजेश वर्मा द्वारा बैंक द्वारा ऋण लेने में आने वाली समस्या से समिति को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ संत कुमार, सीओ सदर ब्रजेश सिंह, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, मैनेजर यूपीसीडा संजय कुमार तिवारी, महेंद्र प्रसाद मिश्रा, श्रवण अग्रहरि, अमित जैन, विनीत चड्ढा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed