{"_id":"60c7953a8ebc3e27815020e0","slug":"gaughat-me-viwad-khalilabad-news-gkp3981085196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोखैती के दौरान हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोखैती के दौरान हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, दो बेटे घायल
विज्ञापन

- पुलिस ने चार महिलाओं समेत नौ लोगों पर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
- आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी में रविवार की रात सोखैती के दौरान हुए विवाद में मछली विक्रेता पिता की जहां धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई, वहीं उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
पीड़ित मोरनी देवी पत्नी देवमन का आरोप है कि रात करीब दस बजे मुधुना देवी पत्नी बहादुर उसके देवर राजमन के पास सोखैती कराने आई थी। सोखा राजमन जोर- जोर से चिल्ला रहे थे, जिससे परिवार के लोगों की नींद हराम हो गई थी। सोने में परेशान होने पर उसके 50 वर्षीय पति देवमन और 25 वर्षीय बेटा राजू ने तेज आवाज करने से सोखा को मना किया। यह बात मुधुना देवी पत्नी बहादुर को नागवार लगी और वह अपने घर जाकर परिवार के सदस्यों को बुला लाई। आरोप है कि लोग लाठी, डंडे और धारदार हथियार से उसके पति देवमन को मारने- पीटने लगे। बचाव में गए बेटे राजू व बेटा जानकी को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने देवमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजू व जानकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में मोरनी देवी की तहरीर पर आरोपी रामलाल, बिफना, बहादुर, श्यापति, दूधनाथ, मधुना, तलाही, भानमती, व अमरजीत के खिलाफ बलवा, मारपीट और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।