फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Garbage has not been collected for 20 days, people are getting angry

Sant Kabir Nagar News: 20 दिन से नहीं उठा कूड़ा लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

Sun, 27 Jul 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Garbage has not been collected for 20 days, people are getting angry
ब​खिरा कस्बे में सड़क के किनारे पड़ा हुआ कूड़ा । 
संतकबीरनगर। सरकार के स्वच्छता अभियान की बानगी देखना हो तो नगर पंचायत बखिरा का रुख कीजिए। जगह-जगह कूड़े करकट का ढेर नजर आएगा। लगभग बीस दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते नगर पंचायत में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सडांध व दुर्गंध से नागरिक बेहाल हैं, जिससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भयंकर गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से नागरिक परेशान हैं। इधर नगर पंचायत में गंदगी का अंबार होने से नागरिकों का जीवन और कष्टकारी हो गया है।
स्वच्छता अभियान का आलम यह है कि लगभग 20 दिन से कूड़ा उठाया ही नहीं जा रहा है। जगह-जगह कूड़ा डंप पड़ा है। कूड़े के सडांध व बदबू से नागरिकों का जीवन नारकीय हो गया है। कांग्रेस नेता श्रीराम कसेरा, नितिन, संदीप सिंह, राजन, राजकुमार यादव, उमेश, श्रीराम समेत अन्य नागरिकों ने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र गंदगी को साफ नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed