{"_id":"64b6d8c193150b219d038ea9","slug":"gangsters-two-prize-money-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-481-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर के दो इनामी गिरफ्तार
Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसओजी टीम ने गैगस्टर के दो फरार आरोपियों को मंगलवार को धनघटा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसओजी टीम के प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के पुरनहा निवासी राहुल चौहान और उसी क्षेत्र के रामपुर निवासी किशन चौहान उर्फ जय किशन 2022 में लूट में पकड़े गए थे। आराेपी राहुल चौहान पर लूट, ऑर्म्स एक्ट, गैगस्टर एक्ट समेत चार केस दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी किशन चौहान पर भी उतने ही केस दर्ज हैं। फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों पर एसपी की ओर से 20,000-20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर दोनों इनामी आरोपियों को धनघटा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। संवाद