{"_id":"585ac1204f1c1b1864e3add9","slug":"furore-over-bsa-office-postal-register-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय पर हंगामा, डाक रजिस्टर फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय पर हंगामा, डाक रजिस्टर फाड़ा
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बीएसए का घेराव किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय पर बुधवार की देर शाम वेतन लगाए जाने की मांग को लेकर नवनियुक्त शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक शिक्षक ने कार्यालय में रखा डाक रिसीव रजिस्टर को फाड़ दिया। कर्मचारियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शिक्षक एडीएम के पास पहुंचे और उनके अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विभाग रजिस्टर फाड़ने वाले शिक्षक की पहचान कराने में जुटा हुआ है। बीएसए का कहना है कि शिक्षक की पहचान होते ही उसे निलंबित कर दिया जाएगा।
दरअसल 15 हजार भर्ती, 16 हजार भर्ती, उर्दू शिक्षक भर्ती और 72 हजार भर्ती के नवनियुक्त शिक्षक वेतन लगाए जाने की मांग को लेकर देर शाम बीएसए कार्यालय पर पहुंचे थे। शिक्षकों ने बीएसए का घेराव करते हुए वेतन लगाए जाने की मांग की। हंगामा काफी देर तक चला। इस दौरान एक शिक्षक कार्यालय के अंदर चला गया और डाक रिसीव रजिस्टर को फाड़ दिया। जिसको लेकर कर्मचारी भी आक्रोशित हो गए। कुछ शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद शिक्षक एडीएम कार्यालय पहुंच गए जहा पर बीएसए भी पहुंचे और शिक्षको के बीच वेतन आदि को लेकर वार्ता हुई। बीएसए के आश्वासन पर शिक्षक माने और वापस लौटे। बीएसए गजराज यादव का कहना था कि एक शिक्षक कार्यालय में आकर डाक रिसीव रजिस्टर को फाड़ दिया है। उसकी पहचान कराई जा रही है। सीसी टीवी कैमरे में भी फूटेज को देखा जाएगा। शिक्षक की पहचान होने पर उसे अभद्रता के आरोप में और सरकारी रजिस्टर को फाड़ने के मामलों में निलंबित किया जाएगा।