Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fruit stalls set up for Chhath

Sant Kabir Nagar News: छठ के लिए लगीं फल की दुकानें

Thu, 12 Nov 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fruit stalls set up for Chhath
बाजार में बिक रहा डलिया और सूप-संवाद
संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों से लेकर बाजार और नदी-तालाबों के घाटों तक पर्व की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। व्रती महिलाओं ने जहां घरों में मिट्टी के चूल्हे बनवाए हैं, वहीं नदी और सरोवरों के किनारे छठ पूजा के लिए वेदियां बनाई हैं। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से पर्व शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बाजार में भी पर्व की रौनक बढ़ने लगी है। फल की दुकानें सज गई हैं और पूजन सामग्री के साथ ही बांस से बने दौरा, सूप आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। छठ पर्व पर फलों का विशेष महत्व होने के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बाजार में केला, सेब, संतरा, अनार, नारियल, अमरूद, शरीफा और मौसमी सहित विभिन्न प्रकार के फल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पर्व पर फलों की मांग बढ़ने की उम्मीद में दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में सामान मंगाना शुरू कर दिया है। वहीं, ग्राहक भी अभी से फलों के दाम और गुणवत्ता की जानकारी लेने के साथ खरीदारी कर रहे हैं। छठ पूजा में बांस के बने सूप और दौरा का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं में पूजन सामग्री और फल रखकर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके चलते बाजार में बांस से बने दौरा, सूप और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed