{"_id":"672277465c91dce3f70bacf3","slug":"from-fire-brigade-to-hospital-on-alert-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123076-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फायर ब्रिगेड से लेकर अस्पताल तक अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फायर ब्रिगेड से लेकर अस्पताल तक अलर्ट पर
Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली को देखते हुए लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को लोग दिन में पूजा-पाठ करके शाम के समय पटाखे भी जलाएंगे। ऐसे में हादसे की आशंका देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है।
आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अग्निशमन की गाड़ियां शहर और मेंहदावल बाईपास पर तैनात की गई हैं। जिला अस्पताल में आठ बेड का बॉर्न वार्ड भी बनाया गया है।
चिकित्सक अलर्ट पर, इमरजेंसी में भी बेड रिजर्व : दीपावली पर आग की घटना के मद्देनजर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भी बेड रिजर्व रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक को नोडल बनाया गया है। सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने के साथ ही एंबुलेंस को अलर्ट किया गया है।
शहर में लगातार घूमती रहेगी एंबुलेंस : दीपावली पर्व के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। जनपद के सीएचसी, पीएचसी पर विशेष व्यवस्था के तहत डॉक्टर तैनात रहेंगे। दवाओं की भी उपलब्धता रहेगी। एंबुलेंस लगातार क्षेत्र में शहर में घूमती रहेंगी और किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएंगी।