{"_id":"689e25f842313720b5017c9f","slug":"from-clothes-made-of-ashtadhatu-to-a-silver-cradle-for-kanha-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137017-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कान्हा के लिए अष्टधातु से बने वस्त्र से लेकर चांदी का पालना भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कान्हा के लिए अष्टधातु से बने वस्त्र से लेकर चांदी का पालना भी
Thu, 14 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोला बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी करतीं महिलाएं
संतकबीरनगर। जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार सजने लगे हैं। बाजार में तरह तरह पोशाक आईं हैं। अष्टधातु से बने वस्त्रों की कीमत 2100 से 5100 रुपये तक है। बाजार में चांदी के पालने भी बिक रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर घरों व मंदिरों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाने संवारने के लिए सुंदर पोशाक, चांदी के पालने, मुकुट तथा बांसुरी आदि बाजार में आ चुकी हैं। जिसकी दुकानें सज गई हैं।
शहर के गोला बाजार, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, मुखलिसपुर तिराहा आदि जगहों पर श्रीकृष्ण के पोशाक से संबंधित दुकानें सज गई है। जिन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पोशाक समेत शृंगार सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
इन दुकानों पर पहुंचकर लोग खरीदारी भी शुरू कर चुके हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों को कृष्ण और राधा बनाने के लिए कान्हा और राधा की ड्रेस भी आईं हैं, जोकि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। कान्हा ड्रेस पीले रंग में है।
इसकी कीमत 150 से 600 रुपये तक है। दुकानदार राकेश ने बताया कि राधा की ड्रेस 200 से 1000 रुपये तक बिक रही है। राधा की ड्रेस पीले, रंग-बिरंगी, गुलाबी रंग में हैं।