फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Friday prayers concluded peacefully, administration remained vigilant

Sant Kabir Nagar News: शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज, सतर्क रहा प्रशासन

Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers concluded peacefully, administration remained vigilant
मगहर के काजीपुर स्थित शाही जमा मस्जिद के पास जुमे की नमाजको लेकर सुरक्षा का जायजा लेते डीएम व ए
संतकबीरनगर। बरेली में पिछले दिनों हुई घटना को लेकर जिले की पुलिस सतर्क रही। जिले की विभिन्न मस्जिदों पर जहां पुलिस बल तैनात रहा। वहीं डीएम व एसपी विभिन्न कस्बों में भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

बरेली की घटना को मद्देनजर शासन के निर्देश पर जुमे की नमाज को लेकर पूरे जनपद में सतर्कता बरती गई। स्थिति यह रही कि सेमरियांवा, बखिरा, मेंहदावल, खलीलाबाद, महुली, नाथनगर, पौली, नन्दौर, सांथा, लोहरसन, लोहरौली, दुधारा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी रही। जिला मुख्यालय की नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, विधियानी मस्जिद के साथ अन्य मस्जिदों पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही प्रशासन के लोग भी मौके पर जाकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

तिघरा में डीएम व एसपी ने बखिरा क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि वह शासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने का प्रयास न करें। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed