{"_id":"6339d3d016b273069c0bfc85","slug":"freindship-with-online-then-done-forgery-khalilabad-news-gkp452620884","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन दोस्ती, ऑफलाइन प्यार, गहने लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन दोस्ती, ऑफलाइन प्यार, गहने लेकर हुआ फरार
विज्ञापन

- ठग ने खुद को आर्मी का जवान बताकर युवती को झांसे में लिया
- शादी का झांसा देकर बाइक, सोने की अंगूठी और चेन लेकर हुआ चंपत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठग ने खुद को आर्मी का जवान बताकर युवती से ऑनलाइन दोस्ती की। युवती और उसके परिजनों से मुलाकात की। झांसे में लेकर प्यार के कसीदे पढ़े और शादी का वादा किया। उसके बाद बाइक और गहने खरीदवाकर फरार हो गया। अब युवती ने आरोपी के खिलाफ रविवार को धनघटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
धनघटा क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि अभिषेक नाम के युवक से उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई। उसने खुद को आर्मी का जवान बताया। उसके बाद उससे फोन से बात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों में अच्छे संबंध हो गए। युवक ने शादी की बात करने के लिए मां से बात करने की इच्छा जाहिर की। लगभग 15 दिन बाद आरोपी ने मां से बात की।
आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। युवती ने बताया कि पिता के न होने के कारण मामा से इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी हो गए। आरोप है कि युवक ने गूगल पे के माध्यम से 5,000 रुपये मंगवाया। दो-तीन दिन में रकम लौटाने की बात की, लेकिन पैसा वापस नहीं किया।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि युवक ने नवरात्रि में शादी करने को कहा। सादगी के साथ सीमित लोगों के बीच कोर्ट मैरिज करने की बात हुई। 13 सितंबर 2022 को सुबह साढे़ आठ बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां से कूड़ाघाट में एक एजेंसी से बाइक खरीदी। बुकिंग के समय 5,000 रुपये और 65,000 रुपये नकद देकर गाड़ी लिया गया। बाइक में बाहर से 12,000 रुपये का सामान लगा। आरोपी को नकद में एक लाख बीस हजार रुपये दिया गया।
सोने की चेन जिसकी कीमत 58,885 रुपये और सोने की अंगूठी 10,850 रुपये धनघटा के एक दुकान से खरीद कर दिया गया। आरोपी अपने साथ सामान व गाड़ी लेकर 13 सितंबर को यह कहकर चला गया कि उसका तबादला मध्य प्रदेश से सोनौली हो गया है। आज ही ज्वाइन करने जाना है।
आरोप है कि बाद में युवती के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। उसके बाद से आज तक संपर्क नहीं हो पाया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में अभिषेक नाम के आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।