{"_id":"58d6b57f4f1c1be6211a40ab","slug":"four-students-resticate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार परीक्षार्थी रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार परीक्षार्थी रस्टीकेट
sant kabir nagar
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकलचियों के पकड़े जाने का क्रम जारी है। शनिवार को सुबह हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान तीन छात्राएं नकल करती पकड़ी गईं तो शाम की पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए सचल दस्ते की टीम ने पकड़ा। चारों परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा थी। सचल दस्ता प्रभारी निशा यादव अपनी टीम के साथ नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग पहुंची। कमरों की तलाशी के दौरान तीन छात्राओं को नकल सामग्री के साथ नकल करते हुए उन्होंने देखा। छात्राओं की तलाशी ली तो उनके पास से कई प्रकार की नकल सामग्री बरामद हुई। नकल सामग्री को कब्जे में लेते हुए तीनों छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र प्रभारी पर नाराजगी जताई। शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी कि इस दौरान डीआईओएस शिव कुमार ओझा अपने टीम के साथ पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी इंटर कॉलेज नाथनगर पहुंचे। वहां पर कमरों के निरीक्षण के दौरान एक कमरे से एक छात्र पर संदेह हुआ तो उसकी तलाशी ली। उसके पास से नकल सामग्री बरामद हुई। मिलान किया तो वह विषय से संबंधित था। छात्र को मौके पर ही रस्टीकेट कर दिया। टीम की लगातार कार्रवाई से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है।