{"_id":"69864c25513a53b0f9044666","slug":"four-police-teams-are-searching-for-the-fleeing-car-thief-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145591-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भागे वाहन चोर की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भागे वाहन चोर की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें
Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम वाहन चोर गैंग का खुलासा करने के बाद अब भागे वाहन चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस की चार टीमें आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने लगी हैं। सूत्रों का कहना है कि भागे चोर के खिलाफ कई जनपदों में रिपोर्ट दर्ज है और वह दिल्ली से कई लग्जरी गाड़ियों को चोरी करके बिहार में बेच चुका है।
एक दिन पूर्व एसपी संदीप कुमार मीना ने जनपद से वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद और गैंग को दबोचने में सीसीटीवी फुटेज काफी कारगर साबित हुआ। बखिरा थाना क्षेत्र के चमनगंज से बोलेरो चोरी के बाद दुकान के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस की रडार पर आरोपी आए थे। बोलेरो चोरी करने के बाद नंदौर, बखिरा, घघसरा, सहजनवा, गोरखपुर होते हुए बिहार लेकर गए थे।
भागे आरोपी के खिलाफ भी बस्ती समेत कई स्थानों रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपित परमेश्वर सोनी निवासी बिजुलपुर थाना तुर्कवलिया जिला मोतिहारी चंपारण बिहार का रहने वाला है। जांच टीम से जुडे सूत्रों की माने तो फरार आरोपित दिल्ली से लग्जरी गाड़ी चोरी कर बिहार लाकर बेचता था। गैंग लीड़र समेत दो आरोपितों के जेल जाने के बाद पुलिस टीम की निगाह अब परमेश्वर सोनी पर टिक गई है। पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों की टोह ले रही है। इसके साथ ही सर्विलांस टीम के मदद से उसके लोकेशन की तलाश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-
चोरी की गाड़ियों को कटवा देते थे चोर
पुलिस जांच में पाया गया कि चोरी की गाडियां ले जाने के बाद उसे चोर बेचकर तत्काल कटवा देते थे। चोर अक्सर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग करते थे। बखिरा से बोलेरो चोरी के दौरान आरोपित नेक्सान गाड़ी का प्रयोग किए थे। जो किसी मामले में बिहार पुलिस की गिरफ्त में है। वाहन चोरी करके यहां से ले जाने के बाद यह गैंग चोरी के वाहन कबाड़ी को बेचता था। जो तत्काल काटकर उसके पुर्जे अलग कर देता था।
--
फरार चोर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी