{"_id":"689e22371d05af4b8e0f3fc9","slug":"four-people-including-two-women-arrested-on-charges-of-dowry-murder-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137024-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या के आरोप में दो महिला समेत चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या के आरोप में दो महिला समेत चार को दबोचा
Thu, 14 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के देवरिया घाट में हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने महिला की दोनों ननद, पति और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उनको बरगदवा कला गांव के सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
बस्ती जनपद के रुधौली थानांतर्गत चांदचौरा गांव के निवासी हरिश्चन्द्र ने गत 11 अगस्त को दुधारा थाने पर तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री निर्मला का विवाह दुधारा थानाक्षेत्र के देवरियाघाट निवासी गौरीशंकर पुत्र रामजनम के साथ 2019 में हुआ था।
दहेज के लालच में परिजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। इस मामले में केस दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने महिला के दो देवर, पति, ससुर और दो ननद पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बरगदवा कला के पास आज पति गौरीशंकर यादव, ससुर रामजनम यादव और ननद सीमा और मनोरमा को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।