{"_id":"6a761aa19b26b9eefa0d8076","slug":"four-people-including-a-couple-beaten-up-after-intruders-barged-into-their-home-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155170-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर दंपती समेत चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर दंपती समेत चार को पीटा
Fri, 07 Aug 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
- अशरफपुर गांव का मामला, महिला का हाथ टूटा
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में सीसी रोड निर्माण के दौरान जलनिकासी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर दंपती समेत चार लोगों की लाठी-डंडे और हॉकी से पिटाई कर दी। घटना में एक महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में अशरफपुर निवासी मंजीत कुमार ने बताया कि घर के बगल में सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क निर्माण के बाद जलनिकासी को लेकर 31 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ भूअर, सुभावती, रीमा, देवनाथ, रामसरोज, रामजनम और अजय कुमार उर्फ सोनू एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और हॉकी लेकर पहुंचे और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया।
मंजीत के अनुसार, वह जान बचाकर घर में घुस गया लेकिन आरोपी भी घर में घुस आए और हमला कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी अमिता, चाचा नकुल और चाची इंद्रावती भी मारपीट में घायल हो गए। हमले में पत्नी अमिता का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।