फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people have been booked for assault

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

Wed, 12 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for assault
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के एक मोहल्ले में दरवाजे पर काम कर रहे व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के मामले पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। उत्तर पट्टी मोहल्ला निवासी सोहन पुत्र कन्हई ने तहरीर में कहा कि 10 नवंबर को शाम 4 बजे दरवाजे पर काम कर रहा था। पड़ोसी संतोष, रामलगन, माधुरी, विंदा गाली गुप्ता देने लगे। मना करने पर एक राय होकर उक्त लोग लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। उनकी बाई आंख के पास गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

चोरी की साइकिल व चाकू के साथ गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने चोरी की साइकिल व चाकू के साथ नईम निवासी डिहवा थाना धनघटा को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस के पास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर केस पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पांच अभियोग पंजीकृत पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साइकिल को उसने खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास के पास से कुछ दिन पहले चुराई थी। आज उसे बेचने जा रहा था। संवाद
विज्ञापन

शांति भंग की आशंका में 12 आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद व दुधारा पुलिस ने 2-2 और धनघटा व मेंहदावल थाना पुलिस ने 4-4 आरोपियों को पकड़कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। वहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed