फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four accused in electrician murder case are away from police

Sant Kabir Nagar News: बिजली मिस्त्री हत्याकांड के चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 15 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused in electrician murder case are away from police
- फरार आरोपी की तलाश में संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

- पुलिस ने मामले में मृतक के मंगेतर व प्रेमी को भेज दिया है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस थाना क्षेत्र के बसलोहिया गांव निवासी बिजली मिस्त्री संतोष के हत्याकांड में शामिल चार आरोपी तक अभी भी नही पहुंच सकी है। फरार आरोपी की तलाश में कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने घटना के बाद संतोष के मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद भी पुलिस के हाथ आरोपी की गिरेबान तक नही पहुंच सके हैं।
बसलोहिया गांव निवासी बिजली मिस्त्री संतोष कुमार चार मई की को बिजली का सामान लेने के लिए अपने दोस्त मदन के साथ निकला था। इसके बाद दोस्त को छोड़कर किसी से मिलने गया और वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दिए। जिस पर पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्जकर खोजबीन शुरू की। अगले दिन उसका शव आंबेड़करनगर जनपद में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में आरोपी बनाए गए पंकज प्रजापति पुत्र घनश्याम प्रजापति निवासी आमा टिनिच थाना गौर जनपद बस्ती एवं संतोष की मंगेतर सरस्वती पुत्री स्वर्गीय सिद्धनाथ प्रजापति निवासी मकदूमपुर थाना दुधारा को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पंकज के दोस्त किशन राजभर पुत्र ओमप्रकाश निवासी महुआपार भिटिया बुजुर्ग थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती एवं किशन के अन्य साथी कुलदीप कुमार, संदीप कुमार एवं राजन का नाम प्रकाश में आया। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस किशन के संपर्क में रह रहे कुछ संदिग्धों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर उसका तलाश करने में जुटी हुई है। घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस का हाथ अभी तक खाली है और हत्यारोपी भूमिगत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम सभी संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
0000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed