{"_id":"68eff04ec9c15d1801039979","slug":"foundation-stone-laid-for-cc-road-construction-work-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139912-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी चलाकर सीसी रोड निर्माण का शिलान्यास करते हुए विधायक ।स्रोत - आयोजक
बेलहर। विकास खण्ड बेलहर कला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुल्हडिया के राजस्व गांव बरगदवां खुर्द में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को इस कार्य की आधारशिला रखी। इस परियोजना से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी मार्ग से चंद्रशेखर मिश्र के घर तक बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने लगभग 21 लाख 15 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराया। शिलान्यास के दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्य 15 दिन तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। संवाद