फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former chief's son beaten, case against five named and six unidentified

Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रमुख के बेटे को पीटा, पांच नामजद व छह अज्ञात पर केस

Sun, 18 Aug 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Former chief's son beaten, case against five named and six unidentified
मेंहदावल। डुमरिया बाबू ग्राम पंचायत में शनिवार की देर शाम अराजक तत्वों ने पूर्व प्रमुख के बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर पांच नामजद तथा छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस पंजीकृत करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम पूर्व प्रमुख सुमित्रा चौधरी का बेटा आकाश उर्फ अभिषेक चौधरी पुत्र लालचंद चौधरी बाइक से डीजल लाने जा रहा था। बरसात के कारण बाइक असंतुलित होने के कारण एक युवती से हल्का सा टकरा गया। युवती भी डुमरिया बाबू गांव की ही निवासी थी। पूर्व प्रमुख का बेटा डीजल लेकर अपने घर पहुंचा कि दूसरे गांव के विजय यादव, विवेक, आकाश, सचिन, अमन अपने पांच छह सहयोगियों के साथ उसके दरवाजे पर चढ़ आए।
विज्ञापन

पीड़ित युवक के पिता लालचंद चौधरी ने बताया कि उक्त युवक दरवाजे पर चढ़कर गाली-गुप्ता देते हुए बेटे को मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर जब गांव के लोग बीच बचाव करने दौड़े तो उक्त आरोपियों ने जान माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश में जुटी गई है। थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि बाइक की हल्की ठोकर लगने से कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed