{"_id":"58d5662f4f1c1b1a191a195e","slug":"former-chairman-s-petrol-pump-raided-by-income-tax-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन के पेट्रोल पंप पर आयकर टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन के पेट्रोल पंप पर आयकर टीम का छापा
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
छापे के दौरान साक्ष्य जुटाते आयकर अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल स्थिति पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापे की सूचना के बाद आनन-फानन में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
मेंहदावल के तहसील रोड पर स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम कांदू का राधेश्याम एंड संस नाम से पेट्रोल पंप संचालित है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे आयकर विभाग की टीम मय पुलिस फोर्स पेट्रोल पंप पर पहुंची। जांच टीम से जुड़े सूत्रों की माने तो नोटबंदी के दौरान पेट्रोल पंप पर बड़ी रकम जमा किए जाने की शिकायतें सामने आईं थी। इसी वजह से आयकर फैजाबाद की टीम ने पेट्रोल पंप के रिकार्डों की जांच की।
जांच में गड़बड़ी के शक में टीम अभिलेखों को सील करके अपने साथ भी ले गई। आयकर अधिकारी मोहम्मद अमीन सिद्दीकी ने सिर्फ इतना बताया कि नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर रकम जमा किए जाने की शिकायतों की वजह से जांच की गई। कई महत्वपूर्ण अभिलेख कब्जे में लिए जा रहे हैं। छापे के दौरान आयकर विभाग के इंस्पेक्टर वीडी सिंह,नीरज श्रीवास्तव, बकरीदी अली, कविरागो, एसआई अजीत सिंह विसेन, सुग्गन सिंह आदि मौजूद रहे।