फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foreigners return after the festival; trains are full, buses are the only option.

Sant Kabir Nagar News: त्योहार के बाद लौटने लगे परदेशी, ट्रेनें फुल, बसें ही सहारा

Sun, 02 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Foreigners return after the festival; trains are full, buses are the only option.
छठ के बाद वापस काम पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते यात्री । संवाद
संतकबीरनगर। दीपावली और छठ का पर्व समाप्त हो गया है, इसके साथ ही लोगों की छुट्टियां भी खत्म हो गई हैं। ऐसे में परदेसी अब काम पर लौटने लगे हैं। इससे ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में जहां कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लोग मजबूरी में बसों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि क्षेत्रों से लोग घर आए थे। इस दौरान लोगों ने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां सांझा की। अब लोगों की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। ऐसे में लोग अब काम पर लौटने लगे हैं। इसका असर रेलवे स्टेशन व बस स्टाप पर देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर वापसी करने वालों की काफी भीड़ है।
विज्ञापन

ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, फिर भी जाने की मजबूरी है। यात्री किसी तरह ट्रेन में मशक्कत करते हुए सफर करने को मजबूर हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे राम कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि टिकट कंफर्म नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जाना आवश्यक है। जनरल कोच में किसी तरह यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बस पकड़ने मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टाॅप सेंटर पहुंच रहे हैं। बस स्टाप सेंटर पर कानपुर जाने के लिए आए रविंद्र कुमार, सर्वेश आदि ने बताया कि बसों में भी भीड़ है, लेकिन कुछ देर इंतजार करने के बाद सीट मिल जा रही है। हालांकि ट्रेन की तुलना में किराया अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed