फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog Tania sheet, increased trouble from cold

कोहरे ने तानी चादर, ठंड से बढ़ी मुसीबत

Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fog Tania sheet, increased trouble from cold
कोहरे ने तानी चादर, ठंड से बढ़ी मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। बीच-बीच में हवा चलती रही। इससे गलन बढ़ गई है। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। कोहरे का असर ट्रेन और बसों पर की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। वाहनों के चालक कोहरे की वजह से लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए।  
विज्ञापन

जनवरी का महीना शुरू होते ही ठंड का असर बढ़ गया। शनिवार को अचानक आसमान में कोहरा छा गया। सुबह-शाम में कोहरा अधिक छाया रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण सुबह-शाम सड़कों पर कम संख्या में लोग दिखे। कोहर की वजह से कई ट्रेन विलंब से चल रही थीं। रोडवेज की बसों की रफ्तार भी थम गई थी। ठंड का एहसास हुआ तो लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। वहीं ऊनी वस्त्रों के दुकानदार ठंड बढ़ने से खुश नजर आए। उन्हें दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है। सीओ यातायात रमेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से दुर्घटना होने की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को चाहिए कि नशे में वाहन कत्तई न चलाए। डीपर का प्रयोग करें और कोहरा होने की स्थिति में लाइट जला कर ही वाहन चलाए। धीमी गति से वाहन चलाए और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। अपने साइड से ही चले और हॉर्न का भी प्रयोग करना न भूलें। खास कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालक विशेष सतर्कता बरतें। सावधानी बरत कर ही दुर्घटना को रोका जा सकता है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed