फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon, and cold winds caused discomfort.

Sant Kabir Nagar News: सुबह कोहरा, दोपहर में निकली धूप, सर्द हवाओं ने किया परेशान

Sat, 10 Jan 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon, and cold winds caused discomfort.
सुबह के समय कोहरा रहा, कोचिंग जाती छात्राएं-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके साथ ही ठंड और गलन का असर बना रहा। 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। बाजारों व कस्बों में चहल-पहल देखने को मिली। शाम के समय सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे होकर चले। इस बीच सर्द हवा चलने से जो लोग बाहर निकले थे, वह लोग कांपते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद बाजारों व कस्बों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करने में जुटे रहे। बच्चे धूप में खेलने-कूदने में व्यस्त रहे। शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन का असर दिखा। लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह अलाव के सहारे हो गए। इधर नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


0
कोहरे से गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ
एक तरफ जहां कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ वहीं गेहूं की फसल के लिए यह फायदेमंद है। कोहरे से फसल में विकास में तेजी आएगी। बार-बार सिंचाई करने से किसानों को राहत मिल सकती है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए जरी है। इससे गेहूं की फसल का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में अभी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले तीन दिन सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंड और गलन का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या

सुबह के समय कोहरा रहा, कोचिंग जाती छात्राएं-संवाद

सुबह के समय कोहरा रहा, कोचिंग जाती छात्राएं-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed