फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog in the morning, sunshine during the day, melting increasing in the evening

Sant Kabir Nagar News: सुबह कोहरा, दिन में धूप, शाम को बढ़ रही गलन

Sat, 11 Jan 2025 01:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:41 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine during the day, melting increasing in the evening
ठंड से बचने के लिए अलाव के पास खड़े लोग।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। हालांकि आठ बजे से बाद कोहरा छंटा तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। दिन में धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन फिलहाल गलन की समस्या बरकरार है। शाम होते ही लोगों की मुश्किलें बढ़ जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई तो वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिर गया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान हाईवे सहित विभिन्न मार्गाें पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने के बाद दिनभर शहर में चहल-पहल बनी रही। लोग धूप का आनंद लेते रहे। शाम होने के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। गलन के कारण लोग जल्दी ही घर वापस लौटने लगे। जो लोग देर शाम तक शहर में रहे वह लोग अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन


--------------

फसलों के लिए फायदेमंद है कोहरा

सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहन चालकाें को तो परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन फसल के लिए यह कोहरा फायदेमंद है। धरैची निवासी श्रवण कुमार, दुबौली निवासी इंद्रेश यादव व अन्य ने बताया कि कोहरे के चलते फसलों को लाभ मिल रहा है। सिंचाई के लिए पानी की जरूरत कम हो गई है। फसलों का विकास भी तेजी से हो रहा है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed