फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fog in santkabirnagar on saturday

घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, ठंड से परेशान रहे लोग

Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
fog in santkabirnagar on saturday
सुबह में पड़ रहे कुहासे के कारण लोगों को सड़क पर निकलने के लिए काफी समस्या हुई।संवाद - फोटो : KHALILABAD
घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, ठंड से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

- दोपहर बाद खिली धूप तो मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड व गलन से लोगों को निजात नहीं मिली है। इस बीच कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली।
पिछले कई दिनों से ठंड व गलन से लोग परेशान हैं। इसके चलते सुबह और शाम को सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकले वह लोग खुद को गर्म रखने के लिए परेशान दिखे। जहां भी अलाव दिख लोग ठहर गए।
विज्ञापन

शनिवार को घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। सुबह कोहरे के चलते लोग घरों में कैद रहे। सरकारी दफ्तरों में अन्य दिनों की अपेक्षा उपस्थित काफी कम रही। इधर ठंड और कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज को छह फरवरी तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग अलाव का इंतजार कर रहे हैं। मेंहदावल, धनघटा क्षेत्र में घरों से निकले लोग अलाव की तलाश में भटकते नजर आए। क्षेत्र के निवासी महेश गुप्ता, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि ठंड व कोहरे के कारण समस्या बढ़ गई है। दिन में धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड व कोहरा बढ़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed