{"_id":"6765be9ad60c9cefcf06eb54","slug":"fiza-khatun-elected-prime-minister-of-childrens-parliament-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125836-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाल संसद की प्रधानमंत्री चुनी गईं फिजा खातून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाल संसद की प्रधानमंत्री चुनी गईं फिजा खातून
Sat, 21 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बछईपुर में शुक्रवार को ईवीएम एप्लिकेशन की ओर से बाल संसद चुनाव का आयोजन किया गया।
चुनाव खंड शिक्षा अधिकारी पौली अर्जुन प्रसाद वर्मा की देखरेख में हुआ। जिसमे प्रधानमंत्री के चार उम्मीदवार फिजा, अनीशा, उजमा और सौम्या मैदान में रहीं। सबको अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। कक्षा एक से पांच तक के सभी नामांकित बच्चों ने मतदान किया। तत्पश्चात मतगणना किया गया जिसमें फिजा खातून 23 मतों से विजयी घोषित हुई। बीईओ ने विजेता प्रत्याशी को शपथ दिलाई। बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहाकि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें लोकतंत्र के हर पहलू का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने उक्त कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की।