फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five henchmen of thief gang arrested, three pistols, cash and jewelery recovered

Sant Kabir Nagar News: चोर गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, तीन तमंचा, नकदी और जेवर बरामद

Tue, 31 Dec 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five henchmen of thief gang arrested, three pistols, cash and jewelery recovered
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एएसपी सिद्धार्थ
सिद्धार्थनगर। जिले में घूमकर चोरी करने वाले गिरोह के पांच शातिर चार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचा, कारतूस और 30 हजार रुपये नकदी सहित आभूषण बरामद हुआ। बदमाशों ने जिले में तीन वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सभी बहराइच जनपद के निवासी हैं और इसमें तीन बहराइच के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें किसी पर 15 तो किसी पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि चोरी कर घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीमें लगी थीं। 30 दिसंबर की रात एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव को जानकारी मिली की चोर गिरोह के गुर्गे चिल्हिया क्षेत्र में हैं और मोहाना की ओर से जाने वाले हैं। सूचना पर एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र, एसओ चिल्हिया दुर्गा प्रसाद और एसआई जीवन तिवारी टीम के साथ निकल गए। इसके बाद बर्डपुर की ओर से एसओ मोहाना और चिल्हिया की ओर से एसओजी तथा चिल्हिया की टीम ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच एक चार पहिया वाहन गौरा बाजार की तरफ से काफी तेजी से आता दिखा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन रोककर देखा तो पांच संदिग्ध व्यक्ति बैठे थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन देसी तमंचा, छह कारतूस, 30 हजार रुपये नकदी और चोरी किए हुए सोने-चांदी के जेवर बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया गया कि छह दिसंबर को ग्राम बस्ठा व सेमरियावा थानाक्षेत्र चिल्हिया और 20 दिसंबर की रात को थाना क्षेत्र मोहाना के युसुफपुर कस्बे की ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी की वारदात स्वीकार किया। बदमाशों की पहचान इंदल चौहान निवासी टिकुरी मौजा अरनवा, विनोद कुमार, संबारी निवासी टिकुरी मौजा अरनवा थाना खैरीघाट, बछराम निवासी गांव दल्ला पुरवा पुलिस चौकी खैरी थाना बेहडा, नंदकिशोर निवासी अड़गोडवा थाना मोतीपुर जिला बहराइच के रूप में हुई।

---
नाइट स्टार नाइन नाम से गैंग बनाकर करते थे चोरी
गहनता से पूछताछ करने पर बदमाशों से बताया गया कि वे नाइट स्टार नाइन नाम से गैंग बनाकर चोरी, नकबजनी करते हैं। उनकी टीम में नौ गुर्गे हैं। जो मौजूद रहता है और जिसकी इच्छा रहती है वे पांच से सात की संख्या में मिलकर वारदात करते हैं। उनमें सेंध काटने, ताला तोड़ने और रेकी करने के अलग-अलग एक्सपर्ट हैं। वे चार पहिया वाहन से अपने जनपद से दूर पूर्वांचल के बस्ती, देवरिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़ आदि जिलों में चोरी करने जाते हैं। माल के व तमंचे के संबंध में पूछने पर बताया की आपलोग पुलिस के डर से नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज शहर में किराये का कमरा लेकर रहते हैं वहीं से हथियार और जेवर की खरीद-बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed