फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   first.

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में मंडल में जिला अव्वल

Wed, 08 Jun 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
first.
आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में मंडल में जिला अव्वल
विज्ञापन

- पूर्व में प्रदेश की रैंकिंग में 72 वें स्थान पर रहा जिला
- इस बार प्रदेश में 25 वां और मंडल में मिला पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में जिले की प्रगति सुधर गई है। प्रदेश में जहां जिले को 25 स्थान मिला है, वहीं बस्ती मंडल में जिला अव्वल रहा। शिकायतों के निस्तारण की गति सुधरने के पीछे डीएम और एडीएम की सतत मॉनीटरिंग रही है।

पिछले महीने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में जिले की प्रगति काफी खराब थी। जिले को प्रदेश में 72 वां स्थान मिला था। ऐसी स्थिति देखकर डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर एडीएम प्रत्येक सप्ताह संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक बुलाते रहे और उसमें शिकायतों के निस्तारण की स्थिति से वाकिफ हुए। कोई मामला डिफाल्टर न होने पाए, इस दिशा में भी काफी ध्यान दिया। वैसे प्रतिमाह औसत शिकायत की संख्या 2466 है। जिसके सापेक्ष इस बार 2265 शिकायतें आईं। इसमें से 92.66 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश की रैकिंग में जिला 25 वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि मंडल में जिला प्रथम स्थान पर है। ऐसे ही नियमित मॉनीटरिंग करके शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा, ताकि जिले की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार हो सकें। इसके साथ ही समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सकें। जिससे फरियादियों को न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed