फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   firing in land dispute, narrow escaped

जमीन विवाद में चचेरे भाई पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
firing in land dispute, narrow escaped
जमीन विवाद में चचेरे भाई पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के गोरयाघाट में मंगलवार को जमीन विवाद में चचेरे भाइयों के परिजन आपस में भिड़ गए। उसी बीच एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर सीओ, एसओ और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से 12 बोर का खोखा, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गोरयाघाट गांव निवासी ब्रह्मदेव राय और सत्यनारायण चचेरे भाई हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। दोनों पक्ष अक्सर आमने-सामने हो जाते हैं। आरोप है कि मंगलवार को सत्य नारायण राय की पत्नी शैलेंद्र देवी दूूसरे पक्ष के लोगों को अपशब्द कह रही थी। उसका ब्रह्मदेव राय ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सत्यनारायण राय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर ब्रह्मदेव राय को दौड़ा लिया। ब्रह्मदेव राय जान बचाने के लिए पड़ोसी शेषनाथ राय के घर में घुस गए। घर में घुसते समय सत्यनारायण राय ने फायरिंग कर दी, गोली दीवार तथा फर्श से टकरा गई। किसी ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर व 112 नंबर की पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज काली जगदीशपुर रमजान अली, एसओ रणविजय सिंह और सीओ रामप्रकाश घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने 12 बोर का खोखा तथा दो नाली बंदूक व कारतूस बरामद किया। पुलिस सत्य नारायण राय को गिरफ्तार करके थाने चली गई। पीड़ित ब्रह्मदेव राय का आरोप है कि मंगलवार को शैलेंद्र देवी पत्नी सत्यनारायण राय पीड़िया बाजार के मकान की रंजिश में उनके बेटे शशांक राय, पत्नी अनुराधा देवी और उन्हें अपशब्द कह रही थी। मना करने पर सत्यनारायण राय ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकाल कर उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह पट्टीदार शेषनाथ राय के घर की तरफ भागे। आरोप है कि उसी दौरान सत्यनारायण राय ने बंदूक से उनके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उनके बगल से निकलकर शेषनाथ राय के दरवाजे के पास फर्श पर लगी, फर्श टूट गया। उन्होंने शेषनाथ राय के घर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उसके बाद सत्यनारायण धमकी देते हुए भाग गया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि गोरयाघाट निवासी ब्रह्मदेव राय की तहरीर पर विपक्षी सत्यनारायण राय के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बंदूक के साथ पकड़ लिया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की लाइसेंस बंदूक को जब्त कर लिया गया है। इसके निरस्तीकरण की रिपोर्ट एसपी के माध्यम से डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed