फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   firing case in fir

Sant Kabir Nagar News: विवाद में दोस्त को गोली मारने वाले आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
firing case in fir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रसहरा गांव में शनिवार देर शाम शंकर जी के मंदिर के पास दोस्त ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया था। रविवार को पीड़ित पत्नी ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया, जबकि घायल का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
रसहरा गांव निवासी पीड़ित पत्नी आशा का आरोप है कि उसके 28 वर्षीय पति सोनू पुत्र हनुमान और गांव के व्यास मुनि पाठक एक साथ रहते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। शनिवार की रात पौने नौ बजे गांव के पश्चिम तरफ शंकर जी के मंदिर के पास उसके पति और व्यास मुनि पाठक बैठे थे। उसने पति को बुलाया तो व्यास मुनि पाठक ने कहा कि अभी भेज देता हूं। आरोप है कि उसी बीच व्यास मुनि पाठक ने उसके पति सोनू को गोली मार दी। गोली लगने से उसके पति घायल हो गए। व्यास मुनि के साथ पति को जाते गांव के तमाम लोगों ने देखा था।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ब्यास मुनि पाठक और घायल सोनू दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों ने शराब पी और उसी बीच कुछ कहासुनी हुई। उसी दौरान व्यास मुनि पाठक ने सोनू को गोली मार दी। गोली सोनू के बाएं कंधे के नीचे लगी है। घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। इस मामले में आरोपी व्यास मुनि पाठक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed