फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire in CHC's store room

सीएचसी के स्टोर रूम में लगी आग

Tue, 18 Apr 2017 11:39 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 18 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in CHC's store room
सीएचसी नाथनगर के स्टोर में लगी आग को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी नाथनगर के जेएसवाई विभाग के स्टोर रूम में में मंगलवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये की दवाएं एवं उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम और आसपास के लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


सीएचसी नाथनगर के जेएसवाई विभाग के स्टोर रूम से मंगलवार की सुबह अचानक आग की लपटें और धुआं निकलता देख अस्पताल कर्मियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते आग पूरी तरह स्टोर रूप में फैल चुकी थी। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर कर दिया गया। किसी ने घटना की सूचना महुली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के तुरंत बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। लगभग घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से स्टोर रूम में रखीं लाखों रुपये की दवाएं और उपकरण जल गए। अधीक्षक डॉक्टर उमेश चंद्रा ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्टोर रूम में दवाएं और उपकरण रखे गए थे जो आग लगने की वजह से जल गए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed