फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fire in a shop in baghnagar

दुकान में लगी आग, सामान जले

Sat, 27 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
fire in a shop in baghnagar
बाघनगर चौराहे पर आग लगने से जला दुकान का सामान।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
दुकान में लगी आग, सामान जले
विज्ञापन

रात में लगी आग सुबह तक बुझाई जा सकी
महिलाएं और बच्चे दूसरे छत से भागकर जान बचाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना के बाघनगर बाजार में शुक्रवार की रात एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से 40 हजार नकदी समेत कई लाख का इलेक्ट्रानिक सामान जल गया। सूचना के दो घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

बाघनगर निवासी राज कुमार गुप्ता उर्फ पट्टू का बाघनगर बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक के सामने दो मंजिला मकान है। नीचे मकान में इलेक्ट्रानिक दुकान है। पीड़ित राज कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग एक बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी। वह घर से बाहर गया हुआ था। पत्नी और तीन बच्चे ऊपर के मंजिले में सो रहे थे। धुआं उठते देखकर पत्नी ने बच्चों के साथ बगल के मकान की छत से भागकर जान बचाई। चीख-पुकार से आसपास के लोग जुट गए। दो घंटे बाद बारी-बारी चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं। बुलडोजर मशीन लगाकर दीवार तोड़कर आग बुझाई जा सकी। आग बुझाते-बुझाते सुबह हो गई। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों तथा स्थानीय निवासियों की मदद से लगभग छह घंटे बाद आग बुझी। राज कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान में रखा लगभग 100 कूलर, 35 फ्रिज, 25 वाशिंग मशीन, 250 एलईडी टीवी, लगभग 15 लाख से अधिक की कीमत का बिजली का तार, सोने-चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि मकान की छत तथा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आग से आसपास के मकान वाले सहम गए। हलका लेखपाल राजेश चौधरी ने कहा कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed