फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in case of death caused by a motorcycle collision

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of death caused by a motorcycle collision
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में धर्मपुरा पुल के पास 21 अक्तूबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल से मूर्ति विसर्जन में शामिल होने जा रहा था। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गरथवलिया (चिरैयापुर) निवासी प्रीती ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनके पति संदीप 21 अक्तूबर की रात करीब 9:15 बजे मोटरसाइकिल से मूर्ति विसर्जन में शामिल होने जा रहे थे। धर्मपुरा पुल के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे संदीप की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से संदीप को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति के अंतिम संस्कार के बाद प्रीति ने कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और संबंधित बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में बाइक चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed