फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against six on court orders

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six on court orders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर पूर्वी निवासी अलगू ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 11 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ही पट्टीदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चंद्रावती, अनुरुद्ध पांडेय, रितेश पांडेय, प्रद्युम्न पांडेय, आयुष पांडेय और हिमांशु पांडेय ने उनकी जमीन पर रखी ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए ईंट-पत्थर, लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके माता-पिता को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना का वीडियो बना रही उनकी लड़की का मोबाइल फोन भी आरोपियों ने छीनकर नाली में फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed