{"_id":"69e7c2b5db70ec595d053162","slug":"fir-lodged-in-case-of-threat-to-burn-police-station-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149464-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: थाना फूंकने की धमकी मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: थाना फूंकने की धमकी मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मेंहदावल। सोशल मीडिया थाना फूंकने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कस्बे में दो पक्षों में विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पवन निषाद ने थाना फूंकने की धमकी दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तहरीर पर पवन के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। अब उस आईडी से टिप्पणी करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
मेंहदावल नगर में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट के मामले को सोशल मीडिया पर कुछ लोग जातीय हवा दे रहे हैं। इसमें पवन निषाद की आईडी से पुलिस प्रशासन के विरुद्ध अनावश्यक शब्दों का प्रयोग किया गया था। थाना फूंकने की धमकी दी गई थी। मंगलवार को थाना अध्यक्ष ने तहरीर देते हुए लिखा कि 21 अप्रैल को सोशल मीडिया की माॅनीटरिंग के दौरान फेसबुक पर संचालित आईडी पवन निषाद मेंहदावल द्वारा सार्वजनिक टिप्पणी सामने आई।
आम जनता तथा एक वर्ग विशेष को पुलिस के विरुद्ध एकत्रित करने व पुलिस के विरुद्ध आक्रामक कार्रवाई संदेश प्रसारित किया गया, जिससे सामाजिक समरसता जहां प्रभावित हो रही है वहीं शांतिभंग की आशंका प्रबल है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्य में बाधा आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में सोशल मीडिया पर पवन निषाद के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत किया है।