फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against husband and six others for dowry harassment

Sant Kabir Nagar News: पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Feb 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and six others for dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महिला थाने पर विवाहिता ने तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में पति समेत छह ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में बखिरा थाना क्षेत्र निवासी महिला प्रतिमा ने बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से 28 अप्रैल 2017 को कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी संदीप से हुई। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा और बाद में पति संदीप, ससुर उदयभान, सास इसरावती, जेठ शंकर, ननद संगीता व जेठानी राममुनी उसे कम दहेज का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे। उसके बच्चे न होने पर भी ससुराली ताना बोलते और दो लाख रुपये के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 30 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे के आसपास ससुराल के लोगों ने दो लाख रुपये के लिए गालियां देते हुए काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर ससुराल से भगा दिया।
विज्ञापन

किसी तरह मायके आकर उसने पिता को बताया। एक माह बाद गांव वालों के साथ पंचायत हुई तो ससुराली उसे रखने से मनाकर पति की दूसरी शादी करने की बात करने लगे। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed