फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR against 13 in assault case

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में 13 पर प्राथमिकी

Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR against 13 in assault case
संतकबीरनगर। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी द्वितीय के आदेश पर बेलहरकला थाने की पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता सुशीला निवासी छोटी अकोल्ही ने बताया कि छह मार्च को शाम 7:00 बजे वह देवरानी मीना के साथ गांव के बाहर गई थी।
विज्ञापन

वहां मंदिर के पास पहुंचते ही गांव का विनय आया और उनसे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गालियां देकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वह भाग गया। उन्होंने घर आकर परिवार के लोगों को इस बारे में बताया। इस पर परिवार के लोग शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे तो वहां भी विनय गालियां देने लगा।
विज्ञापन

विनय के मददगार किशुन प्रसाद, भोनू, धर्मेंद्र, अमन, निर्मला, श्यामदुलारी, किसमती देवी, शंगू की पत्नी नाम अज्ञात, रंगू की पत्नी नाम अज्ञात, गुडिया, इंद्रावती, रामकुमारी ने उन्हें व परिवार के लोगों को मारने के लिए दौड़ा लिया। वह जान बचाकर भागे तो उक्त लोग घर में घुसकर सभी को मारापीटा। एसओ ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed