{"_id":"5aaff81b4f1c1b8e778b67eb","slug":"financed-teachers-performed-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज के गेट पर मूल्यांकन का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते वित्तविहीन शिक्षक ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अपनी मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और एचआर इंटर कॉलेज पर अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय ने कहा कि शांति पूर्ण ढंग से चल रहे लोकतांत्रिक मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन को पुलिस बल से दबाया नहीं जा सकता है। उत्तर प्रदेश की हठवादी सरकार जब तक हमारी मांगो को पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। जिसमें सभी वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आजगमगढ़ में वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव को प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जो निंदनीय है। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा। शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिया जाए।
जिससे उनकी रोजी रोटी चल सके। मंगलवार को प्रदेश सरकार के लिए बुद्घि-शुद्घि यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नही चेतती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान अशोक चौधरी, जमील अहमद, पुजारी, श्याम धर सिंह, चक्रपाणि भारती, नीरज श्रीवास्तव, नसीम अहमद, आशुतोष पाठक, ब्रह्मदेव सिंह, पीताबंर यादव, उमाशंकर पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, बलराम श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव, रामानंद गौड़, अरविंद राय, श्याम लाल, जंग बहादुर पटेल, साधू शरण यादव, रामाज्ञा चौधरी, संतोष भारती, धनंजय सिंह, दिनेश कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।