फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting in family dispute, case against five

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, पांच पर केस

Mon, 18 Mar 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fighting in family dispute, case against five
खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत पर मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रीना ने शिकायत में बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इस वजह से मां व पिता के पास मायके में रहकर आशा बहू के रूप में कार्य करती है। जिसकी वजह से भाई उनसे और मां पिता से नफरत करते हैं।

14 मार्च को शाम शाम 4:30 बजे भाई अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर मां और पिता को गाली देने लगे। बहन के साथ जब बचाव में दौड़ी तो उन दोनों को भी मारा-पीटा। साथ ही जानमाल की भी धमकी दी। मारपीट की घटना में चारों लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मामले में आरोपी इंद्रेश उर्फ विक्की, राघव, बबिता, ममता, रिंका व सरिता के खिलाफ तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, धमकी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed