{"_id":"65be946584ec079b8403f0bc","slug":"field-moisture-dries-up-due-to-westerly-wind-farmers-worry-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109249-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पछुआ हवा से खेत की नमी सूखी, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पछुआ हवा से खेत की नमी सूखी, किसानों की चिंता बढ़ी
Sun, 04 Feb 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
-बोले किसान, पैदावार पर पड़ेगा बुरा असर
- खेत में पानी चलाना भी नुकसानदेह
- फसल गिरने की संभावना, उपज में आएगी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। दो दिन से पछुआ हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि पछुआ हवा से खेत की नमी सूख रही है। इससे पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा। हवा के चलते खेत में पानी चलाना भी काफी नुकसानदेह है। इससे फसल गिर जाएगी और उपज काफी कम हो जाएगी।
किसान हनुमान पटेल, रघुपति यादव, अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार से तेज पछुआ हवा चलने से खेत की नमी तेजी से खत्म हो रही है। गेहूं के फसल में दोबारा पानी चलाने का समय आ गया है। लेकिन सिंचाई से फसलों के गिर जाने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि अगेती गेहूं की फसलों में बालियां आने का समय भी करीब है। ऐसे में यदि सिंचाई नहीं हुई तो नमी बरकरार नहीं रह पाएगी। जिससे गेहूं की बालियां जल्दी सूख जाएंगी और उपज काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि तेज हवा के कारण सरसों की फसल भी प्रभावित होगी। तेज हवा के चलते सरसों की फलियां कमजोर हो जाएंगी। नमी खत्म हो जाने से दाने फलियों में सूख जाएंगे। जिससे सरसों की उपज भी घट जाएगी। लोगों ने बताया कि बिना हवा बंद हुए खेत की सिंचाई नहीं हो पाएगी। दूसरी बार सिंचाई करने के लिए किसान हवा बंद होने का इंतजार कर रहे हैं।