फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Female beat officers conducted an awareness campaign.

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों ने चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Female beat officers conducted an awareness campaign.
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला बीट अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर महिला एवं बालिका को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं को सुनकर उन्हें सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया। सभी थानों की एंटीरोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। मौजूद महिलाओं एवं लड़कियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद सत्र आयोजितकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed