फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers worried...paddy and sugarcane crops were ruined due to rain

Sant Kabir Nagar News: किसान चिंतित... बारिश से धान और गन्ना की फसलें हुईं बर्बाद

Mon, 30 Sep 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried...paddy and sugarcane crops were ruined due to rain
रोसयाबाजार क्षेत्र में अधिकतर फसल पानी में डूब गई
विज्ञापन

किसानों ने फसली सहायता की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। दो दिन पहले हुई बारिश और तेज हवाओं से पौली क्षेत्र में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने बर्बाद फसलों के नुकसान के लिए फसली सहायता की मांग की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पौली, परसहर, बेलघाट, महेश्वरपुर, शिवबखरी, शंकरपुर, गागरगाड़, चकिया, छपरामगर्बी, किशुनपुर, धौरहरा, कोहलवा, रामपुर, पडरिया, तेजपुर, भोतहा सहित कई गांवों के किसानों की धान व गन्ना की फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

किसान रामसजन, लालमन यादव, राम आशीष, राम सूरत, चन्द्रभान, ओम प्रकाश, कुमारे, इंद्रदेव, प्रदीप पाल, सर्वजीत, शिव कुमार, रामयज्ञ, रामनायक, राम अवध सिंह, संतगोपाल पाल आदि किसानों ने बताया कि धान की तैयार फसल जमीन पर गिरने से अंकुरित होने की आशंका बनी हुई है। अधिकतर फसल पानी में डूब गई है। वहीं गन्ने की फसल गिरने से गन्ने की पैदावार में कमी आ जाती है। गन्ने की गिरी फसल को चूहे ज्यादा खराब कर देते हैं और फसल का विकास रुक जाता। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से फसल आकलन के अनुसार नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed